इंडिगो विमानन कंपनी ने शुक्रवार को दिल्ली और सऊदी स्थित दम्मम के बीच दस मार्च से रोजाना उड़ान शुरू करने की घोषणा की।
कंपनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, “इस नयी उड़ान के साथ कंपनी अब रोजाना दम्मम से मुंबई, हैदराबाद, कोझिकोड, तिरुवनंतपुरम और दिल्ली समेत कुल पांच उड़ानों का संचालन करेगी।”
इंडिगो के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी विलियम बोलटर ने कहा, “हमें दिल्ली से दम्मम के बीच एक और उड़ान शुरू करने की खुशी है जिससे सऊदी अरब में हमारी उपस्थिति मजबूत होगी।”
उन्होंने कहा, “भारत और सऊदी अरब के बीच व्यावसायिक कारणों और दोस्तों रिश्तेदारों से मिलने के कारण यात्रा की बढ़ती मांग को देखते हुए हमने यह निर्णय लिया है।”


Download Android App
Download iOS App



