नई दिल्ली : पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने सोशल मीडिया तथा अन्य प्लेटफॉर्मों पर चल रही उन रिपोर्टों को गलत बताया है जिनमें कहा जा रहा है कि बैंक ने ग्राहकों के लिए पैसे निकालने की सीमा तय कर दी है। पीएनबी ने कहा कि कुछ भ्रामक और आधारहीन रिपोर्टें मीडिया में घूम रही हैं तथा जनता के मन में बड़े पैमाने पर भ्रम पैदा कर रही हैं। सोशल मीडिया तथा अन्य प्लेटफॉर्मों पर रिपोर्ट है कि बैंक ने ग्राहकों के लिए निकासी की सीमा 3,000 रुपये तक सीमित कर दी है। यह बिल्कुल गलत है, बैंक द्वारा ऐसी कोई सीमा तय नहीं की गई है। न ही बैंक द्वारा निकासी पर कोई प्रतिबंध लगाया गया है।
उसने कहा कि आरबीआई या सरकार द्वारा बैंक से अन्य बैंकों को धोखाधड़ी की रकम का भुगतान करने की निर्देश की खबरों को भी उसने गलत बताया तथा कहा कि ऐसा कोई निर्देश नहीं मिला है। मीडिया में ऐसी खबरें हैं कि बैंक के ब्रांड एंबेसडर और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली उसके साथ अपना करार तोड़ने वाले हैं। यह रिपोर्ट पूरी तरह से गलत और झूठी है।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



