वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को कहा कि बांड आधारित एक्सचेंज ट्रेडेड कोष (ईटीएफ) के दूसरे चरण का निर्गम चालू तिमाही में ही आ सकता है। इससे पहले शनिवार को अपना दूसरा बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने बांड बाजार का विस्तार करने का प्रस्ताव किया। साथ ही उन्होंने नया बांड या ऋण ईटीएफ लाने की घोषणा की।
इसमें मुख्य रूप से सरकारी बांड शामिल किए जाएंगे। पहला बांड ईटीएफ हाल में पेश किया गया था और यह काफी सफल रहा था। सीतारमण ने बजट पेश करते हुए कहा कि बांड ईटीएफ काफी सफल रहा है। सरकार का नया बांड ईटीएफ लाने का प्रस्ताव है।
पेट्रोल और डीजल के दाम गिरावट का सिलसिला लगातार चौथे दिन जारी, जानिए आज का भाव
वित्त मंत्री ने रविवार को कहा कि बांड ईटीएफ का दूसरा चरण मौजूदा तिमाही में ही आ सकता है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दिसंबर, 2019 में भारत बांड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड या भारत बांड ईटीएफ को मंजूरी दी थी। यह देश में पेश किया गया पहला कॉरपोरेट बांड ईटीएफ है।


Download Android App
Download iOS App



