सरकारी तेल कंपनियों ने दो दिन तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती के बाद बुधवार को दोनों ईंधन के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के चलते दो दिन से घरेलू बाजार पर भी इसका असर था। देश के चार बड़े महानगरों में मंगलवार को पेट्रोल के दाम में 17 पैसे और डीजल के दाम में 22-24 पैसे तक कमी की गई थी।
LAC विवाद के बीच भारतीय सेना ने पूर्वी लद्दाख में लंबे समय के लिए जरूर सामग्री स्टॉक की
दिल्ली में आज पेट्रोल 81.55 रुपये और डीजल 72.56 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। वाणिज्यिक नगरी मुंबई में भी पेट्रोल 88.21 रुपये और डीजल 79.05 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा। कोलकाता में आज पेट्रोल और डीजल के दाम क्रमश: 83.06 और डीजल 76.06 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहे। चेन्नई में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव हुआ। पेट्रोल 84.57 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 77.91 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहे।


Download Android App
Download iOS App



