तेल विपणन कंपनियों ने लगातार पांच दिन पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने के बाद दोनों ईंधनों की कीमत में बुधवार कोई बदलाव नहीं किया। इससे पहले पांच दिनों में डीजल 95 और पेट्रोल 53 पैसे प्रति लीटर मंहगा हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोमवार को दो प्रतिशत से अधिक मंहगा होने के बाद मंगलवार को भी कच्चा तेल अंतरराष्ट्रीय मजबूत रहा। मार्च के बाद पहली बार इसके भाव 47 डॉलर प्रति बैरल के पास पहुंचे हैं।
कोरोना वायरस के लिये वैक्सीन की अच्छी खबरों के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल के दामों में मजबूती देखी गई। 20 नवंबर को 48 दिनों तक लगातार स्थिर रहने के बाद दोनों ईंधन के दामों में पहली बार बढ़तरी हुई थी। दिल्ली में पेट्रोल 81.59 रुपये जबकि डीजल 71.41 रुपये प्रति लीटर और वाणिज्यिक नगरी मुंबई में पेट्रोल 88.29 रुपये प्रति लीटर और डीजल 77.90 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहे। कोलकाता में पेट्रोल 83.15 रुपये प्रति लीटर और डीजल 74.98 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 84.64 रुपये प्रति लीटर और डीजल 76.88 रुपये प्रति लीटर रही।
आईओसीएल के अनुसार आज देश के चार बड़े महानगरों पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार है।
(कीमत रुपये प्रति लीटर में….
शहर डीजल पेट्रोल
दिल्ली 71.41 81.59
मुंबई 77.90 88.29
कोलकाता 74.98 83.15
चेन्नई 76.88 84.64


Download Android App
Download iOS App



