नई दिल्ली : सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनी इंफोसिस ने शुक्रवार को कहा कि उसे व्हिसलब्लोअर के खुलासा मामले में बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) से आगे और जांच का कोई निर्देश नहीं मिला है। व्हिसलब्लोअर ने कंपनी के शीर्ष कार्यकारियों पर बैलेंस शीट के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था।
सूत्रों के अनुसार, व्हिसलब्लोअर के आरोपों को लेकर सेबी की जांच जारी है और नियामक कंपनी को खाते की फोरेंसिक ऑडिट कराने के लिये कह सकता है। कंपनी ने इस महीने कहा था कि उसकी ऑडिट समिति को वित्तीय अनियमितता अथवा कार्यकारियों द्वारा दुर्व्यवहार के कोई सबूत नहीं मिले हैं।
कंपनी ने शुक्रवार को बीएसई से कहा कि कंपनी को ऑडिट आगे बढ़ाने को लेकर सेबी से कोई निर्देश नहीं मिला है, जैसा कि 23 जनवरी को कुछ खबरों में कहा गया। कंपनी ने कहा कि वह सेबी के साथ सहयोग कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



