भारत में नए मोटर व्हीकल एक्ट के लागू होने के बाद से ही सड़क सुरक्षा नियमों की परवाह ना करने वाले लोगों पर कड़ी कार्यवाही शुरू हो गयी है। देशभर में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर लोगों को भारी भरकम चालान भरना पड़ रहा है।

केंद सरकार के मुताबिक़ ये नियम आम लोगों की सुरक्षा के लिए की कड़े किये गए है ताकि लोगों के मन में कानून के प्रति डर हो। लोगों की सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों की जानकारी के लिए भारत की जानी-मानी टू-व्हीलर हेलमेट निर्माता कंपनी ‘मावोक्स’ (MAVOX) ने एक अनोखी पहल की है।
सड़क पर बेहतर सुरक्षा और सावधानियां बरतने के लिए लोगों को जागरूक बनाना सबसे महत्वपूर्ण काम है। साथ ही लोगों को हेलमेट का इस्तेमाल करने की अनिवार्यता से अवगत कराने के लिए MAVOX की तरफ से इस शनिवार दिनांक 21/09/2019 को राहगीरी इवेंट का आयोजन किया गया है।

‘राह पे हम है, तो सेफ सब है’ के स्लोगन के साथ MAVOX हेल्मेट्स मेन सदर बाजार, गुरुग्राम में राहगीरी नाईट इवेंट का आयोजन कर रहे है। ये इवेंट लोगों को सड़क पर चलते हुए और अधिक सुरक्षित रहने के बारे में जागरूक करने के लिए आयोजित किया जा रहा है।

आप भी इस इवेंट में भाग ले सकते है और इसका समय शनिवार दिनांक 21/09/2019 को शाम 6.30 से 7.30 बजे तक निर्धारित किया गया है। तो मीडिया पार्टनर पंजाब केसरी के साथ जुडिये MAVOX हेल्मेट्स के इवेंट रराहगीरी के साथ और खुद को बनाये MAVOX हेल्मेट्स की तरह सुरक्षित और मजबूत !


Download Android App
Download iOS App



