लंदन : कैब सेवा देने वाली भारतीय कंपनी ओला ने ब्रिटेन की राजधानी लंदन में सोमवार को अपनी कैब सेवा शुरू की। उसके प्लेटफॉर्म पर 25,000 से ज्यादा चालक पंजीकृत हैं। कंपनी ने कहा कि उसने लंदन में पूरी तरह से परिचालन करना चालू कर दिया है। कंपनी तीन चीजों चालक , सुरक्षा और स्थानीय अधिकारियों एवं नियामकों के साथ सहयोग का रुख रखने पर ध्यान देगी।
ओला इंटरनेशनल के प्रमुख सिमॉन स्मिथ ने कहा , हम लंदन में परिचालन चालू करने को लेकर रोमांचित हैं। यह हमारे व्यवसाय के लिहाज से एक अहम उपलब्धि है। यह लोगों को जोड़ने की हमारी महत्वाकांक्षा की दिशा में अगला कदम को दर्शाता है।


Download Android App
Download iOS App



