नई दिल्ली : फोर्टिस हेल्थकेयर के स्वतंत्र लेखापरीक्षक डेलायट हेसकिंस एंड सेल्स एलएलपी ने कहा कि फोर्टिस हेल्थकेयर का निदेशक मंडल फिलहाल यह तय ही नहीं कर पाया है कि कंपनी में किसी तरह की धोखाधड़ी हुई है। लेखा परीक्षा फर्म ने अपनी एक रपट में यह जानकारी दी है। इसके अनुसार, ‘मौजूदा समय में कंपनी का निदेशक मंडल यह तय नहीं कर पाया है कि कंपनी में धोखाधड़ी का कोई मामला हुआ या नहीं। ’फोर्टिस हेल्थकेयर ने इससे पहले कहा था कि बाजार नियामक सेबी ने कंपनी के एक मामले में फोरेंसिक जांच का आदेश दिया है।
कंपनी ने अपने पूर्ववर्ती प्रवर्तक मालविंदर व शिविंदर सिंह के नियंत्रण वाली फर्मों को 494.14 करोड़ रुपये का कर्ज दिए जाने में प्रणालीगत त्रुटियों को स्वीकार किया था। कंपनी ने इससे पहले 27 जून को कहा था कि उसने कंपनी समूह में आंतरिक तौर पर दी गई राशि की वसूली के लिये कानूनी कार्रवाई की शुरुआत की है। यह राशि तीन कंपनियों को दी गई। दिये गये कर्ज के मामले में एक बाह्य जांच में प्रणालीगत खामियों का पता चला जिसके बाद यह कदम उठाया गया।


Download Android App
Download iOS App



