नई दिल्ली : ऑनलाइन भर्ती से जुड़ी गतिविधियों में लगातार तीसरे महीने अगस्त में गिरावट दर्ज की गयी है। विलय और अधिग्रहण सौदों में तेजी के चलते कंपनियां नियुक्तियों को लेकर सावधानीपूर्ण रुख अपना रही हैं। ऑनलाइन नियुक्ति विकल्प उपलब्ध कराने वाली कंपनी मॉन्स्टर डॉट कॉम का अप्रैल का मॉन्स्टर रोजगार सूचकांक अगस्त में 266 रहा। यह पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में 5 प्रतिशत कम है और पिछले महीने की तुलना में यह 0.74 प्रतिशत गिरा है।
UPPCL की ऑनलाइन परीक्षा रद्द, 2 अफसर निलंबित
कंपनी के एशिया-प्रशांत औख खाड़ी क्षेत्र के सीईओ अभिजीत मुखर्जी ने कहा, कौशल दक्ष उम्मीदवारों की अधिक मांग और विलय एवं अधिग्रहण के चलते सावधानीपूर्ण रुख अपनाने से भर्ती गतिविधियों में सुस्ती रही। क्षेत्र के आधार पर उत्पादन एवं विनिर्माण क्षेत्र में सालाना आधार पर इस वर्ष अगस्त में 64 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुयी। इसके बाद खुदरा क्षेत्र में 48 प्रतिशत की तेजी रही। मुखर्जी ने कहा कि उत्पादन एवं विनिर्माण क्षेत्र के मजबूत प्रदर्शन के चलते वित्त वर्ष 2018-19 की पहली तिमाही में जीडीपी वृदि दर में तेजी देखी गयी।


Download Android App
Download iOS App



