नई दिल्ली : भारत में पाम तेल का आयात अगले महीने से और महंगा होने जा रहा है क्योंकि मलेशिया सात अप्रैल से शुल्कमुक्त निर्यात की व्यवस्था समाप्त करने जा रहा है। इसके बाद मलेशिया में कच्चे पाम तेल यानी क्रूड पाम ऑयल (सीपीओ) के निर्यात पर पांच फीसदी शुल्क चुकाना होगा। ऑनलाइन पोर्टल एमपीओसी के मुताबिक, मलेशिया के वाणिकी उद्योग और कमोडिटी (प्लांटेशन इंडस्ट्रीज एंड कमोडिटीज) मंत्री दातुक सेरी माह सीयू ने क्वालालंपुर में फिर अपनी बात दोहराई है कि कच्चे पाम तेल का निशुल्क निर्यात सात अप्रैल के बाद जारी रखने की सरकार की कोई योजना नहीं है।
उन्होंने कहा कि सरकार इस बात का मूल्यांकन करेगी कि सीपीओ के शुल्कमुक्त निर्यात की व्यवस्था समाप्त करने से देश के निर्यात पर क्या फर्क पड़ता है। उन्होंने कहा कि ट्रांस पैसिफिक पार्टनरशिप के व्यापक व प्रगतिशील करार से मेक्सिको, पेरू और कनाडा में पाम तेल के बाजार बढ़ाने में मदद मिलेगी।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



