बाजार हिस्सेदारी के मामले में देश की सबसे बड़ी विमान सेवा कंपनी इंडिगो के ‘सिस्टम’ में खराबी के कारण सोमवार को विभिन्न हवाई अड्डों पर यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा तथा कई विमानों के परिचालन में देरी हुई। इंडिगो के सिस्टम में सुबह से खराबी देखी गई।
कंपनी ने हालांकि एक घंटे के भीतर ‘सिस्टम’ को दुरुस्त करने का दावा किया लेकिन इसका असर कई घंटे तक देखा गया। कंपनी ने एक बयान में कहा, “सभी हवाई अड्डों पर सिस्टम में खराबी के कारण यात्रियों को हुई परेशानी के लिए हमें खेद है। अब हमारे फ्लाइट तथा चेकइन सिस्टम ठीक काम कर रहे हैं।”
इससे पहले एयरलाइन ने सुबह एक बयान में कहा था कि उसके पूरे नेटवर्क में सिस्टम में तकनीकी खामी है जिसके कारण काउंटरों पर लंबी कतारें हो सकती हैं। दोपहर बाद तक इंडिगो की अधिकतर उड़ाने देर से रवाना हुईं तथा यात्रियों को चेकइन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।


Download Android App
Download iOS App



