Paytm Shares: Paytm को मिली बड़ी राहत, दिग्गज कंपनी ने खरीदे शेयर

Paytm को मिली बड़ी राहत, दिग्गज कंपनी ने खरीदे शेयर

Paytm Shares

Paytm Shares: Paytm पेमेन्ट बैंक की रोक के बाद Paytm के शेयर बगातार डूबते जै रहे हैं। RBI के इस फैसले के बाद Paytm को भारी नुकसान हुआ है। जिसके चलते निवशक काफी चिंता में आ गए। वहीं कंपनी के शेयर दो दिन में 40% तक निचे आ गए हैं।

Highlights

  • Paytm को बड़ी राहत मिली है
  • Morgan Stanley ने खरीदे paytm के शेयर

Paytm हुआ भारी नुकसान

यह निवेश Paytm के लिए बड़ी राहत जैसा है। RBI के फैसले इस पऐसले की वजह से कपंनी को भारी नुकसान हो बुआ है। जिसके चलते कंपनी के शेयरों गिरावट रुकने का नाम नहीं ले रही थी। शुक्रवार को Paytm की मूल कंपनी One97 Communications लिमिटेड के शेयर गिरकर lower सर्किट पर आ गए थे।

paytm2 1

दिग्गज कंपनी ने खरीदे शेयर

Morgan Stanley Paytm Shares: Paytm पेमेंट्स बैंक के खिलाफ रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के बैन के बाद दो दिन से Paytm के शेयरों का डूबना जारी है। कंपनी के शेयर इन 2 दिनों में लगभग 40% टूट चुके हैं। मगर, इस मुसीबत के समय में कंपनी को बचाने के लिए बड़ा सहारा मिला है। फाइनेंस सेक्टर की मॉर्गन स्टेनली (Morgan Stanley) दिग्गज कंपनी ने paytm की पेरेंट कंपनी One97 Communications के लगभग 244 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं। इस सौदे से कंपनी को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

paytm 1

Morgan Stanley एशिया के जरिए हुआ सौदा

Morgan Stanley ने paytm में यह हिस्सेदारी अपनी सिंगापुर वाली कंपनी Morgan Stanley Asia के जरिए खरीदी है। इस Deal में कंपनी ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर करीब 50 लाख शेयर खरीदे हैं।

paytm3 1

वहीं मॉर्गन स्टेनली की paytm में लगभग 0.8% तक की हिस्सेदारी होगी। बता दें NSE के आंकड़ों के अनुसार, मॉर्गन स्टेनली को ये शेयर लगभग 487.20 रुपये के हिसाब से दिए गए हैं। इसके लिए सौदे पर 243.60 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। हालांकि, यह हिस्सेदारी किसने बेची, इसकी जानकारी नहीं दी गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × one =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।