Paytm shares: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने Paytm पेमेंट्स बैंक लिमिटेड को किसी भी ग्राहक खाते, प्रीपेड साधन, वॉलेट एवं फास्टैग में 29 फरवरी 2024 के बाद जमा या टॉप-अप स्वीकार न करने का बुधवार को निर्देश दिया था। इसके बाद कंपनी के शेयर में लगातार गिरावट आ रही है।
Highlights
- 29 फरवरी के बाद इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे paytm
- फैसले के बाद गिरे 20% शेयर
निवेश में भारी-भरकाम गिरावट
इस भारी-भरकम गिरावट के बाद कंपनी के शेयरों का भाव लुढ़ककर 487.05 रुपये के लेवल पर आ गया। रिजर्व बैंक (RBI) के फैसले के बाद पेटीएम (Paytm) के शेयरों में लगातार दूसरे दिन 20 प्रतिशत का लोअर सर्किट लगा है। इस भारी-भरकम गिरावट के बाद कंपनी के शेयरों का भाव लुढ़ककर 487.05 रुपये के लेवल पर आ गया। कंपनी का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) भी 30,931.59 करोड़ रुपये घटकर 30,931.59 करोड़ रुपये हो गया।
Paytm के फाउंडर ने दी जानकारी
RBI ने आदेश में कहा था कि कि Paytm का संचालन करने वाली कंपनी One97 Communications लिमिटेड और Paytm पेमेंट्स सर्विसेज के ‘नोडल खातों’ को 29 फरवरी से पहले जल्द-से-जल्द समाप्त किया जाना चाहिए।
One97 Communications के पास Paytm पेमेंट्स बैंक लिमिटेड में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी है, लेकिन वह इसे अपनी सहयोगी के रूप में वर्गीकृत करता है, न कि अनुषंगी कंपनी के रूप में।


Download Android App
Download iOS App





