दिल्ली : दूरसंचार नियामक ट्राई ने रिलायंस जियो, भारती एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया समेत बड़ी दूरसंचार कंपनियों पर जुर्माना लगाया है। मार्च तिमाही के दौरान विभिन्न सेवा गुणवत्ता मानकों पर खरा नहीं उतरने के चलते यह कदम उठाया गया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि विभिन्न मानदंडों और सेवा क्षेत्रों के आधार पर जुर्माना लगाया गया है और सभी कंपनियां भुगतान कर रही हैं। ट्राई ने मार्च तिमाही के दौरान रिलायंस जियो पर 34 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
यह जुर्माना अन्य नेटवर्कों के साथ परस्पर संयोजन बिंदु पर जाम, काल सेंटर व ग्राहक सेवाओं तक पहुंच सहित विभिन्न मदों में लगा है। इस बारे में रिलायंस जियो को भेजे गए ई-मेल का कोई जवाब नहीं आया। सूत्रों के अनुसार, भारती एयरटेल पर 11 लाख रुपये का जुर्माना लगा है। जबकि आइडिया सेल्युलर पर 12.5 लाख रुपये और वोडाफोन पर करीब 4 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
दूरसंचार कंपनियों के साथ ट्राई की बैठक
एयरटेल ने इस पर प्रतिक्रिया देने से मना कर दिया जबकि आइडिया सेल्युलर और वोडाफोन ने भेजे गये ई-मेल का कोई जवाब नहीं दिया है। ट्राई चेयरमैन आरएस शर्मा ने इससे पहले कहा था कि नियामक गुणवत्ता नियमों को पूरा नहीं करने वाली कंपनियों पर जुर्माना लगाने के अंतिम चरण में है। हालांकि, जानकारी देने से मना कर दिया था।


Download Android App
Download iOS App



