देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का दाम फिर 73 रुपये प्रति लीटर से ऊपर चला गया है। तेल विपणन कंपनियों ने रविवार को लगातार तीसरे दिन पेट्रोल के दाम बढ़ा दिए। हालांकि डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इससे पहले लगातार दो दिन डीजल के दाम में वृद्धि हुई थी। देश की राजधानी दिल्ली में तीन दिनों में पेट्रोल के दाम में 45 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हो गया है।
तेल कंपनियों ने रविवार को दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम में 20 पैसे जबकि चेन्नई में 21 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम बढ़कर क्रमश: 73.05 रुपये, 75.76 रुपये, 78.72 रुपये और 75.92 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। हालांकि चारों महानगरों में डीजल के दाम पूर्ववत क्रमश: 65.91 रुपये, 68.32 रुपये, 69.13 रुपये और 69.67 रुपये प्रति लीटर बने रहे।


Download Android App
Download iOS App



