शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे आधी रात को होटल में अपने विधायकों से मिलने पहुंचे हैं। विधायकों के टूटने का डर झेल रही शिवसेना ने गुरुवार को अपने विधायकों को मुंबई के रंग शारदा होटल में रहने के लिए भेजा दिया है। विधायकों के साथ आदित्य ठाकरे ने रातभर बैठक की है। अगर महाराष्ट्र में सरकार नहीं बनी तो राष्ट्रपति शासन लगाया जा सकता है लेकिन बावजूद इसके सत्ता के सबसे बड़े दो दावेदार अपने-अपने रुख पर अड़े हुए हैं।
बताया जा रहा है कि अगले दो दिन तक शिवसेना के विधायक इसी होटल में रहेंगे। बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 9 नवंबर यानी कि शनिवार को समाप्त हो रहा है। इसके बाद राज्यपाल को संवैधानिक पहलुओं पर विचार करना पड़ेगा। सूत्रों के मुताबिक आदित्य ठाकरे ने शिवसेना विधायकों के साथ तड़के करीब 5 बजे तक बैठक की है। बता दें कि महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी बीजेपी को सरकार बनाने का न्योता दिया है।
जानकारी के अनुसार, आदित्य पूरी रात होटल में ही रुके रहे और विधायकों के साथ मीटिंग की। बता दें कि इसके पहले कांग्रेस ने भी बीजेपी पर अपने विधायकों की खरीद-फरोख्त की कोशिश करने का आरोप लगाया था। भाजपा द्वारा हॉर्स ट्रेडिंग के डर को देखते हुए शिवसेना ने अपने सभी विधायकों को बांद्रा के रंगशरदा होटल से मलाड के रिट्रीट होटल में शिफ्ट कर दिया है।


Download Android App
Download iOS App



