पेट्रोल और डीजल के दाम में दो दिन बाद फिर मामूली कटौती की गई है। तेल विपणन कंपनियों ने मंगलवार को देश के चार प्रमुख महानगर दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल और डीजल के दाम में पांच पैसे प्रति लीटर की कटौती की। इससे पहले दो दिनों तक पेट्रोल और डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं किया गया था।
उधर, अमेरिका और चीन के बीच आंशिक व्यापार करार के बीच में अटकने की आशंकाओं के बीच अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में नरमी का रुख बना हुआ है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम घटकर क्रमश: 73.27 रुपये, 75.92 रुपये, 78.88 रुपये और 76.09 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। चारों महानगरों में डीजल के दाम भी घटकर क्रमश: 66.41 रुपये, 68.77 रुपये, 69.61 रुपये और 70.15 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।
अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज यानी आईसीई पर ब्रेंट क्रूड के दिसंबर अनुबंध में 0.76 फीसदी की कमजोरी के साथ 58.90 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था। वहीं, न्यूयार्क मर्केंटाइल एक्सचेंज पर अमेरिकी लाइट क्रूड डब्ल्यूटीआई के नवंबर अनुबंध में 0.67 फीसदी की नरमी के साथ 53.63 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था।


Download Android App
Download iOS App



