पेट्रोल और डीजल के दाम में शनिवार को लगातार तीसरे दिन कटौती जारी रही। इन तीन दिनों में देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 44 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है, जबकि डीजल के दाम में उपभोक्ताओं को 45 पैसे प्रति लीटर की राहत मिली है। तेल विपणन कंपनियों ने शनिवार को दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम में 15 पैसे प्रति लीटर की कटौती की।
वहीं, डीजल के दाम में दिल्ली और कोलकाता में 16 पैसे, जबकि मुंबई और चेन्नई में 17 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम घटकर क्रमश: 75.26 रुपये, 77.85 रुपये, 80.85 रुपये और 78.19 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं, चारों महानगरों में डीजल की कीमत भी घटकर क्रमश: 68.61 रुपये, 70.97 रुपये, 71.94 रुपये और 72.50 रुपये प्रति लीटर हो गई है।


Download Android App
Download iOS App



