तेल विपणन कंपनियों ने आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज एक बार फिर कटौती की। इससे पहले रविवार को दोनों जीवाश्म ईंधनों के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ था। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का मूल्य 14 पैसे घटकर 81.72 रुपये प्रति लीटर पर आ गया। कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल 13-13 पैसे सस्ता हुआ। कोलकाता में इसकी कीमत 83.23 रुपये, मुंबई में 88.38 रुपये और चेन्नई में 84.72 रुपये प्रति लीटर रही।
दिल्ली हिंसा : दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने JNU के पूर्व छात्र उमर खालिद को किया गिरफ्तार
डीजल की कीमत दिल्ली और कोलकाता में 15-15 पैसे कम होकर क्रमश: 72.78 रुपये और 76.28 रुपये प्रति लीटर रही। मुंबई में डीजल 16 पैसे सस्ता होकर 79.29 रुपये और चेन्नई में 14 पैसे सस्ता होकर 78.12 रुपये प्रति लीटर बिका।


Download Android App
Download iOS App



