देश में बुधवार को पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर रहे। इससे पहले सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार तक डीजल के दाम में लगातार छह दिन कटौती की थी जबकि तीन दिन बाद पेट्रोल की कीमत में भी नौ पैसे तक कमी की गई थी। तेल विपणन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी इंडियन आयल के अनुसार आज दिल्ली में पेट्रोल 81.06 जबकि डीजल 71.28 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा।
पीएम मोदी की 7 राज्यों के CM के साथ बैठक आज, कोरोना महामारी पर करेंगे चर्चा
वाणिज्यिक नगरी मुंबई में पेट्रोल 87.74 रुपये प्रति लीटर और डीजल 77.74 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। कोलकाता में पेट्रोल 82.59 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल का दाम 74.80 रुपये प्रति लीटर पर अपरिवर्तित रहा। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 84.14 रुपये प्रति लीटर रही जबकि डीजल 76.72 रुपये प्रति लीटर रही।


Download Android App
Download iOS App



