Good News! रविवार को सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें दिल्ली-मुंबई समेत 15 बड़े शहरों के ताजा दाम

Petrol Diesel Price 03 May

Petrol Diesel Price 03 May: ईरान-इजरायल-अमेरिका में युद्ध शुरू होने के बाद से स्थिति पूरी तरह खराब हो गई है। क्रूड ऑयल की कीमतें $71 प्रति बैरल से बढ़कर $100 से भी ज़्यादा हो गई थी। लेकिन अब सीजफायर होने के बाद कच्चे तेल की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है।

बता दें कि युद्ध के कारण दक्षिण पूर्व एशिया में ईंधन संकट बढ़ता ही जा रहा है। वहीं भारत सरकार ने पेट्रोल पर एक्‍साइज ड्यूटी 13 रुपये से घटाकर 3 रुपये कर दिया गया है, डीजल पर 10 रुपये से घटाकर जीरो कर दिया गया है। ऐसे में यह देखना होगा कि क्या तेल कंपनियां ईंधनों की कीमतों में कटौती करेगी या नहीं।

भारत में हर दिन की तरह आज 03 मई, 2026 को सरकारी तेल कंपनियों ने सुबह 6 बजे पूरे देश में पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कीं। भारत में ईंधन की कीमतें रोजाना जारी की जाती हैं, और ये बदलाव अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के रेट, रुपये-डॉलर की विनिमय दर, टैक्स और डीलर मार्जिन जैसे कारकों पर निर्भर करते हैं। आइए आज की लेटेस्ट फ्यूल कीमतों पर नज़र डालते हैं।

Petrol-Diesel News: देखें पेट्रोल-डीजल ताजा रेट

Petrol Diesel Price 03 May
Petrol Diesel Price 03 May (Image- Social Media)
शहर पेट्रोल डीजल
नई दिल्ली (New Delhi) ₹94.72 ₹87.62
पटना (Patna) ₹105.58 ₹93.80
चेन्नई (Chennai) ₹100.75 ₹92.34
लखनऊ (Lucknow) ₹94.69 ₹87.80
मुंबई (Mumbai) ₹104.21 ₹92.15
इंदौर (Indore) ₹106.48 ₹91.88
सूरत (Surat) ₹95.00 ₹89.00
कोलकाता (Kolkata) ₹103.94 ₹90.76
बेंगलुरु (Bengaluru) ₹102.92 ₹89.02
नासिक (Nashik) ₹95.50 ₹89.50
जयपुर (Jaipur) ₹104.72 ₹90.21
अहमदाबाद (Ahmedabad) ₹94.49 ₹90.17
पुणे (Pune) ₹104.04 ₹90.57
हैदराबाद (Hyderabad) ₹107.46 ₹95.70
चंडीगढ़ (Chandigarh) ₹94.30 ₹82.45

CNG Rate Today: क्या है आज का ताजा रेट

शहर दाम
नई दिल्ली (New Delhi) ₹77.09
मुंबई (Mumbai) ₹81.00
चेन्नई (Chennai) ₹91.50
बैंगलोर (Bengaluru) ₹90.00
हैदराबाद (Hyderabad) ₹97.00
मेरठ (Meerut) ₹86.05
मथुरा (Mathura) ₹93.00
सोनीपत (Sonipat) ₹86.60
एनसीआर (NCR) ₹77.09

Petrol Diesel Price 03 May 2026: घर बैठे कैसे चेक करें पेट्रोल डीजल रेट

Petrol Diesel Price 03 May
Petrol Diesel Price 03 May (Image- Social Media)
तरीका कैसे चेक करें
SMS से IOCRSP <City Code> भेजें 9224992249 पर BPCLRSP <City Name> भेजें 9223112222 पर HPCLHPPRICE <City Name> भेजें 9222201122 पर
ऑफिशियल वेबसाइट संबंधित तेल कंपनी की वेबसाइट पर जाएँ और “Fuel Price” सेक्शन में शहर चुनें
मोबाइल ऐप कंपनी की आधिकारिक ऐप डाउनलोड करें और अपना शहर सेलेक्ट करें
गूगल सर्च गूगल में टाइप करें: “Petrol price in + अपने शहर का नाम”
न्यूज़ ऐप/टीवी न्यूज ऐप या टीवी चैनल पर दैनिक फ्यूल रेट देखें

ALSO READ: सावधान! Delhi-UP-Bihar समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।