Petrol Diesel Price 11 June 2026: पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों से कब मिलेगी राहत? जानें अपने शहर का नया रेट

Summary :

Petrol Diesel Price 11 June 2026: पेट्रोल-डीजल और CNG की बढ़ती कीमतों के बाद अब लोग राहत की उम्मीद लगाए बैठें है। बता दें कि हर सुबह सूरज की पहली किरण के साथ पेट्रोल और डीजल के नए दाम भी अपडेट हो जाते हैं। इनकी कीमतों का सीधा असर आम लोगों के खर्च पर पड़ता है। देश की तेल विपणन कंपनियां (OMCs) प्रतिदिन सुबह 6 बजे ताजा दरें जारी करती हैं। ये कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव और डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर में होने वाले उतार-चढ़ाव के आधार पर तय की जाती हैं। मिडिल ईस्ट…

Petrol Diesel Price 11 June 2026: पेट्रोल-डीजल और CNG की बढ़ती कीमतों के बाद अब लोग राहत की उम्मीद लगाए बैठें है। बता दें कि हर सुबह सूरज की पहली किरण के साथ पेट्रोल और डीजल के नए दाम भी अपडेट हो जाते हैं। इनकी कीमतों का सीधा असर आम लोगों के खर्च पर पड़ता है। देश की तेल विपणन कंपनियां (OMCs) प्रतिदिन सुबह 6 बजे ताजा दरें जारी करती हैं।

ये कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव और डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर में होने वाले उतार-चढ़ाव के आधार पर तय की जाती हैं। मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमत लगातार ऊपर-नीचे हो रही है और लोगों की ज़िंदगी पर इसका काफ़ी असर पड़ रहा है। वहीं केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि अस्थिरता से निपटने के लिए देश पूरी तरह तैयार है।

चलिए जानते हैं आज, 11 जून को आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल और CNG के ताजा रेट।

Petrol Diesel Price Today: प्रमुख शहरों का ताजा भाव

Petrol Diesel Price
Petrol Diesel Price (credit: social media)
शहर Petrol Rate Today Diesel Rate Today
नई दिल्ली ₹102.12 ₹95.20
कोलकाता ₹113.47 ₹99.82
मुंबई ₹111.21 ₹97.83
चेन्नई ₹107.88 ₹99.65
गुडगाँव ₹102.69 ₹95.38
नोएडा ₹102.12 ₹95.56
बैंगलोर ₹110.61 ₹98.54
भुवनेश्वर ₹109.05 ₹100.76
चंडीगढ़ ₹101.54 ₹89.47
हैदराबाद ₹115.72 ₹103.82
जयपुर ₹113.35 ₹98.39
लखनऊ ₹101.88 ₹95.36
पटना ₹113.54 ₹95.36

CNG Price Today: आज कितना हुआ बदलाव?

Petrol Diesel Price
Petrol Diesel Price (credit: social media)
शहर / City CNG Rate Today
दिल्ली (New Delhi) ₹83.09
मुंबई (Mumbai) ₹86.00
मथुरा (Mathura) ₹97.00
बेंगलुरु (Bangalore) ₹95.00
मेरठ (Meerut) ₹91.58
हैदराबाद (Hyderabad) ₹97.00
चेन्नई (Chennai) ₹96.00
रेवाड़ी (Rewari) ₹87.70

Petrol Diesel Rate Hike Reason: ये हैं मुख्य कारण

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बावजूद भारत वैश्विक कच्चे तेल बाजार में किसी भी तरह की अस्थिरता से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। देश ने तेल और गैस की आपूर्ति के लिए कई वैकल्पिक स्रोत विकसित किए हैं और ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में भी तेजी से काम हो रहा है।

1. Crude Oil Price Hike: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने से ईंधन महंगा होता है।  मिडिल ईस्ट जंग का असर भी इसका मुख्य कारण है।

2. करों में वृद्धि: पेट्रोल और डीजल पर टैक्स और ड्यूटी बढ़ने से कीमत बढ़ जाती है।

3. रुपये का टूटना: डॉलर के मुकाबले रुपये कमजोर होने से ईंधन आयात महंगा होता है। वर्तमान में 1 अमेरिकी डॉलर (USD) की कीमत लगभग ₹94.50 से ₹96.50 भारतीय रुपये (INR) के बीच चल रही है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।