पेट्रोल-डीजल की कीमत पर ‘वार्ता फेल’ की मार! ग्लोबल मार्केट में बढ़ी हलचल, क्या आपके शहर में बदल गए दाम?

Summary :

Petrol Diesel Price 12 April 2026: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता फेल हो गई है। US के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि ईरान अमेरिका की शर्तों को नहीं मान रहा है। उन्होंने बताया कि हम 21 घंटों से बातचीत कर रहे थे और कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे इस तनाव का असर वैश्विक बाजार में साफ तौर पर देखने को मिल सकता है। इससे कच्चे तेल और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत…

Petrol Diesel Price 12 April 2026: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता फेल हो गई है। US के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि ईरान अमेरिका की शर्तों को नहीं मान रहा है। उन्होंने बताया कि हम 21 घंटों से बातचीत कर रहे थे और कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे इस तनाव का असर वैश्विक बाजार में साफ तौर पर देखने को मिल सकता है। इससे कच्चे तेल और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।

भारत में हर दिन की तरह आज 12 अप्रैल, 2026 को सरकारी तेल कंपनियों ने सुबह 6 बजे पूरे देश में पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कीं। भारत में ईंधन की कीमतें रोजाना जारी की जाती हैं, और ये बदलाव अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के रेट, रुपये-डॉलर की विनिमय दर, टैक्स और डीलर मार्जिन जैसे कारकों पर निर्भर करते हैं। आइए आज की लेटेस्ट फ्यूल कीमतों पर नज़र डालते हैं।

Petrol Diesel News: देखें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

Petrol Diesel Price 12 April 2026
Petrol Diesel News (Image- Social Media)
शहर (City) पेट्रोल डीजल
दिल्ली (Delhi) 94.72 87.62
मुंबई (Mumbai) 104.21 92.15
पुणे (Pune) 104.04 90.57
इंदौर (Indore) 106.48 91.88
पटना (Patna) 105.58 93.80
चेन्नई (Chennai) 100.75 92.34
जयपुर (Jaipur) 104.72 90.21
कोलकाता (Kolkata) 103.94 90.76
बेंगलुरु (Bengaluru) 102.92 89.02
चंडीगढ़ (Chandigarh) 94.30 82.45
हैदराबाद (Hyderabad) 107.46 95.70
लखनऊ (Lucknow) 94.89 87.80
अहमदाबाद (Ahmedabad) 94.49 90.17
नासिक (Nashik) 95.50 89.50
सूरत (Surat) 95.00 89.00

CNG Rate Today: क्या है CNG की कीमत?

शहर दाम (₹)
नई दिल्ली 77.09
मेरठ 86.05
हैदराबाद 97.00
सोनीपत 86.60
चेन्नई 91.50
देवास 96.00
मुंबई 80.50
भरतपुर 93.35
मथुरा 91.50
एनसीआर 77.09
फिरोजाबाद 93.35
बैंगलोर 88.95
रेवाड़ी 81.70

Petrol Diesel Price 12 April 2026: घर बैठे कैसे चेक करें पेट्रोल डीजल रेट

Petrol Diesel Price 12 April 2026
Petrol Diesel Price 12 April 2026 (Image- Social Media)
तरीका कैसे चेक करें
SMS से IOC: RSP <City Code> भेजें 9224992249 पर BPCL: RSP <City Name> भेजें 9223112222 पर HPCL: HPPRICE <City Name> भेजें 9222201122 पर
ऑफिशियल वेबसाइट संबंधित तेल कंपनी की वेबसाइट पर जाएँ और “Fuel Price” सेक्शन में शहर चुनें
मोबाइल ऐप कंपनी की आधिकारिक ऐप डाउनलोड करें और अपना शहर सेलेक्ट करें
गूगल सर्च गूगल में टाइप करें: “Petrol price in + अपने शहर का नाम”
न्यूज़ ऐप/टीवी न्यूज ऐप या टीवी चैनल पर दैनिक फ्यूल रेट देखें

Petrol Diesel Excise Duty: एक्साइज ड्यूटी घटने के बाद भी पेट्रोल-डीजल सस्ता क्यों नहीं हुआ?

एक्साइज ड्यूटी घटने के बाद भी पेट्रोल-डीजल सस्ता नहीं हुआ क्योंकि IOCL, BPCL और HPCL जैसी सरकारी तेल कंपनियां इस राहत का फायदा कीमत घटाने की बजाय अपने पुराने घाटे (Under-recoveries) की भरपाई में कर रही हैं। वहीं, Nayara Energy जैसे प्राइवेट रिटेलर्स ने लागत निकालने के लिए पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दिए, जिससे उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिल पाई।

ALSO READ: Delhi वालें गर्मी के लिए रहें तैयार! UP-Bihar में भी बरसेगी आग, इन राज्यों में बारिश के आसार; जानें ताजा वेदर अपडेट

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।