Petrol Diesel Price 17 July 2026: कच्चे तेल में 0.85 डॉलर की तेजी, जानें पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कितन हुआ बदलाव

Summary :

मिडल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में उछाल देखा जा रहा है। ग्लोबल मार्केट में ब्रेंट क्रूड ऑयल $0.85 बढ़कर $85.08 प्रति बैरल पर पहुंच गया है। इसी बीच, 17 जुलाई 2026 को सरकारी तेल कंपनियों ने सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी किए हैं।

मिडल ईस्ट में बढ़ते तनाव की वजह से कच्चे तेल में तेजी देखी जा रही है। ग्लोबल मार्केट में ब्रेंट क्रू़ड ऑयल की कीमत 0.85 डॉलर की तेजी के साथ 85.08 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई है। देशभर में सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी की हैं। आज 17 जुलाई 2026 के नए रेट जारी कर दिए गए हैं। Good Returns के अनुसार आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमत ₹102.12 प्रति लीटर और डीज़ल की कीमत ₹95.20 प्रति लीटर पर है। जानते है टॉप 10 शहरों के नए रेट के बारे में…

10 शहरों में पेट्रोल-डीजल का नया रेट

शहर (City) पेट्रोल का भाव (₹/लीटर) डीजल का भाव (₹/लीटर)
दिल्ली (Delhi) 102.12 95.20
मुंबई (Mumbai) 111.21 97.83
भोपाल (Bhopal) 114.57 99.64
लखनऊ (Lucknow) 101.89 95.36
कोलकाता (Kolkata) 113.51 99.82
रांची (Ranchi) 105.26 100.49
चेन्नई (Chennai) 107.77 99.55
पटना (Patna) 113.37 99.36
चंडीगढ़ (Chandigarh) 101.51 89.47
नोएडा (Noida) 102.12 97.56

CNG के नए रेट

शहर रेट मूल्य परिवर्तन
नई दिल्ली ₹83.09 0.00
हैदराबाद ₹109.00 +12.00
चेन्नई ₹97.00 0.00
मथुरा ₹99.00 0.00
बैंगलोर ₹97.00 0.00
मेरठ ₹91.50 0.00
सोनीपत ₹94.00 0.00
मुंबई ₹86.00 0.00
भरतपुर ₹97.50 +0.50
रेवाड़ी ₹87.70 0.00
फिरोजाबाद ₹98.00 0.00
देवास ₹97.00 +1.00
एनसीआर ₹83.09 0.00

52 दिनों से पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर

मई 2026 में पेट्रोलियम कंपनियों ने सिर्फ 11 दिनों के अंदर चार बार दाम बढ़ाए थे। 15 मई से 25 मई के बीच पेट्रोल कुल ₹7.35 और डीजल ₹7.82 तक महंगा हुआ था। हालांकि, इस भारी बढ़ोतरी के बाद आज लगातार 52वां दिन है जब ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।