जंग के बीच बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम! जानें दिल्ली, मुंबई समेत 10 बड़े शहरों के ताजा भाव

Summary :

Petrol Diesel Price 7 April 2026: मिडिल ईस्ट में जंग के बाद कच्चे तेल के भाव में उतार-चढ़ाव जारी है। ईरान-इजरायल-अमेरिका में युद्ध शुरू होने के बाद से स्थिति पूरी तरह खराब हो गई है। क्रूड ऑयल की कीमतें $71 प्रति बैरल से बढ़कर $100 से भी ज़्यादा हो गई हैं। यह लगभग 45 प्रतिशत की बढ़त को दर्शाता है। बता दें कि युद्ध के कारण दक्षिण पूर्व एशिया में ईंधन संकट बढ़ता ही जा रहा है। वहीं भारत सरकार ने पेट्रोल पर एक्‍साइज ड्यूटी 13 रुपये से घटाकर 3 रुपये कर दिया गया है, डीजल पर 10 रुपये से घटाकर…

Petrol Diesel Price 7 April 2026: मिडिल ईस्ट में जंग के बाद कच्चे तेल के भाव में उतार-चढ़ाव जारी है। ईरान-इजरायल-अमेरिका में युद्ध शुरू होने के बाद से स्थिति पूरी तरह खराब हो गई है। क्रूड ऑयल की कीमतें $71 प्रति बैरल से बढ़कर $100 से भी ज़्यादा हो गई हैं। यह लगभग 45 प्रतिशत की बढ़त को दर्शाता है।

बता दें कि युद्ध के कारण दक्षिण पूर्व एशिया में ईंधन संकट बढ़ता ही जा रहा है। वहीं भारत सरकार ने पेट्रोल पर एक्‍साइज ड्यूटी 13 रुपये से घटाकर 3 रुपये कर दिया गया है, डीजल पर 10 रुपये से घटाकर जीरो कर दिया गया है। ऐसे में यह देखना होगा कि क्या तेल कंपनियां ईंधनों की कीमतों में कटौती करेगी या नहीं।

भारत में हर दिन की तरह आज 7 अप्रैल 2026, मंगलवार को सरकारी तेल कंपनियों ने सुबह 6 बजे पूरे देश में पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कीं। भारत में ईंधन की कीमतें रोजाना जारी की जाती हैं, और ये बदलाव अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के रेट, रुपये-डॉलर की विनिमय दर, टैक्स और डीलर मार्जिन जैसे कारकों पर निर्भर करते हैं। आइए आज की लेटेस्ट फ्यूल कीमतों पर नज़र डालते हैं।

Petrol Diesel News: देखें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

Petrol Diesel Price 7 April 2026
Petrol Diesel News (Image- Social Media)
शहर पेट्रोल डीजल
दिल्ली 94.77 87.67
जयपुर 104.88 90.36
पटना 105.18 92.04
चेन्नई 100.80 92.39
लखनऊ 94.65 87.76
तिरुवनंतपुरम 107.48 96.48
मुंबई 103.54 90.03
बेंगलुरु 102.92 90.99
कोलकाता 105.45 92.02
पोर्ट ब्लेयर 82.46 78.05

CNG Rate Today: देखें CNG के लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Price 7 April 2026
CNG Rate Today (Image- Social Media)
शहर दाम (₹)
मेरठ 86.05
चेन्नई 91.50
रेवाड़ी 81.70
हैदराबाद 97.00
मथुरा 91.50
सोनीपत 86.60
नई दिल्ली 77.09
देवास 96.00
मुंबई 80.50
एनसीआर 77.09
भरतपुर 93.35
फिरोजाबाद 93.35
बैंगलोर 88.95

Petrol Diesel Price 7 April 2026: घर बैठे कैसे चेक करें पेट्रोल डीजल रेट

तरीका कैसे चेक करें
SMS से IOC: RSP <City Code> भेजें 9224992249 पर BPCL: RSP <City Name> भेजें 9223112222 पर HPCL: HPPRICE <City Name> भेजें 9222201122 पर
ऑफिशियल वेबसाइट संबंधित तेल कंपनी की वेबसाइट पर जाएँ और “Fuel Price” सेक्शन में शहर चुनें
मोबाइल ऐप कंपनी की आधिकारिक ऐप डाउनलोड करें और अपना शहर सेलेक्ट करें
गूगल सर्च गूगल में टाइप करें: “Petrol price in + अपने शहर का नाम”
न्यूज़ ऐप/टीवी न्यूज ऐप या टीवी चैनल पर दैनिक फ्यूल रेट देखें

Petrol Diesel Excise Duty: एक्साइज ड्यूटी घटने के बाद भी पेट्रोल-डीजल सस्ता क्यों नहीं हुआ?

एक्साइज ड्यूटी घटने के बाद भी पेट्रोल-डीजल सस्ता नहीं हुआ क्योंकि IOCL, BPCL और HPCL जैसी सरकारी तेल कंपनियां इस राहत का फायदा कीमत घटाने की बजाय अपने पुराने घाटे (Under-recoveries) की भरपाई में कर रही हैं। वहीं, Nayara Energy जैसे प्राइवेट रिटेलर्स ने लागत निकालने के लिए पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दिए, जिससे उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिल पाई।

ALSO READ: ‘सिर्फ सीजफायर नहीं…’, ईरान ने ठुकराया अमेरिका का प्रस्ताव, थमाई 10 शर्तों की लिस्ट

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।