झटका! डीजल ₹25 और पेट्रोल ₹7.4 रूपये हुआ महंगा, शेल इंड‍िया ने बढ़ाए तेल के दाम

Petrol Diesel Price Hike

Petrol Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट में भड़की जंग की आग अब भारतीय ईंधन बाजार को झुलसा रही है। नायरा के बाद निजी क्षेत्र की कंपनी शेल इंडिया (Shell India) ने भी 1 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल के दाम में भारी बढ़ोतरी की है। रिपोर्ट के मुताबिक, शेल ने डीजल की कीमतों में सीधे ₹25.01 प्रति लीटर और पेट्रोल की कीमतों में ₹7.41 प्रति लीटर की बढोतरी की है। इसके बाद से शेल इंडिया के पंपों पर सामान्य डीजल की कीमत ₹123.52 प्रति लीटर और प्रीमियम डीजल की कीमत ₹133.52 प्रति लीटर हो गई है।

डीजल में 25.01 रुपये की बढ़ोतरी

प्राइवेट कंपनी Shell India ने डीजल की कीमतों में 25.01 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की है। इस बढ़ोतरी के बाद से बेंगलुरु जैसे शहरों में कीमतें आसमन छू रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, अगर मिडिल ईस्ट में हालात नहीं सुधरे, तो डीजल के दाम ₹148 से ₹165 तक जा सकते हैं।

पेट्रोल की कीमत में भी भारी वृद्धि

शेल इंडिया ने पेट्रोल की कीमतों में भी 7.41 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। बेंगलुरु में अब सामान्य पेट्रोल 119.85 रुपये प्रत‍ि लीटर और प्रीमियम पेट्रोल 129.85 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

प्राइवेट कंपनियां क्यों बढ़ा रही कीमत?

एक तरफ सरकारी तेल कंपनियां (IOCL, BPCL, HPCL) ने कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बावजूद रेट स्थिर रखे हैं। इसकी वजह है कि उन्हें घाटे की भरपाई के लिए सरकारी मदद मिलती है। लेकिन नायरा और शेल जैसी प्राइवेट कंपनियों को इसा कोई सपोर्ट सर्कार कि तरफ से नहीं मिलता। इसलिए घाटे से बचने के लिए प्राइवेट कंपनियों के पास कीमतें बढ़ाने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं बचता।

भारत की बढ़ी मुश्किलें

ट्रंप के संबोधन के बाद तेल की कीमतों में जोरदार तेजी आ गई है। कच्‍चे तेल की कीमत कल की तुलना में आज करीब 8 डॉलर प्रति बैरल बढ़ कच्चा तेल अब भारत समेत पूरी दुनिया के लिए महंगा हो गया है। पहले जहां बुधवार तक कच्चा तेल सस्ता मिल रहा था, वहीं अब कच्‍चे तेल कि कीमत 105 डॉलर या उससे भी ज्‍यादा कीमत हो सकती है।

ALSO READ: 1.50 लाख के पार सोना, चांदी में भारी उछाल, जानें दिल्ली, यूपी, मुंबई समेत कई बड़े शहरों का ताजा भाव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।