मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच कुछ दिनों से कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। इस हफ्ते अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसके दाम करीब 10% बढ़ गए हैं। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया था। हालांकि, राहत की बात ये रही कि शुक्रवार को इसमें करीब 4% की गिरावट आई।
ऐसे में आप सोच रहे होंगे कि पेट्रोल-डीजल के दाम कितने बदले? तो आपको बता दें कि देशभर में सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी करती हैं। आज, 26 जुलाई 2026 को पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। यहां जानें आपके शहर में आज कितना है पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव..
टॉप 10 शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट
| शहर (City) | पेट्रोल का भाव (₹/लीटर) | डीजल का भाव (₹/लीटर) |
|---|---|---|
| दिल्ली (Delhi) | 102.12 | 95.20 |
| पटना (Patna) | 113.37 | 99.36 |
| चेन्नई (Chennai) | 107.77 | 99.55 |
| भोपाल (Bhopal) | 114.57 | 99.64 |
| मुंबई (Mumbai) | 111.21 | 97.83 |
| चंडीगढ़ (Chandigarh) | 101.51 | 89.47 |
| रांची (Ranchi) | 105.26 | 100.49 |
| कोलकाता (Kolkata) | 113.51 | 99.82 |
| लखनऊ (Lucknow) | 101.89 | 95.36 |
| नोएडा (Noida) | 102.12 | 97.56 |
10 शहरों के CNG Rate
| शहर | दाम | मूल्य परिवर्तन |
|---|---|---|
| नई दिल्ली | ₹83.09 | 0.00 |
| चेन्नई | ₹97.00 | 0.00 |
| मुंबई | ₹86.00 | 0.00 |
| फिरोजाबाद | ₹98.00 | 0.00 |
| बैंगलोर | ₹97.00 | 0.00 |
| मथुरा | ₹99.00 | 0.00 |
| सोनीपत | ₹94.00 | 0.00 |
| मेरठ | ₹91.50 | 0.00 |
| हैदराबाद | ₹109.00 | +12.00 |
| एनसीआर | ₹83.09 | 0.00 |
क्या और बढ़ेंगे बढ़ेंगे ब्रेंट क्रूड के दाम?
गोल्डमैन सैक्स ने चेतावनी दी है कि होर्मुज स्ट्रेट में तनाव जारी रहा तो ब्रेंट क्रूड के दाम उछलकर 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकता है। हालांकि, अगर मिडिल ईस्ट में हालात सुधरते हैं, तो इस साल की चौथी तिमाही में यह लगभग 80 डॉलर और अगले साल 75 डॉलर प्रति बैरल के आसपास आ सकता है।


Download Android App
Download iOS App




