रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू करने के तरीकों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ चर्चा की। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि पुतिन ने मोदी से कहा कि वह अपने देश में भी कर सुधारों को लागू करने की योजना बना रहे है।
अधिकारी ने बताया,‘‘राष्ट्रपति पुतिन के साथ यह चर्चा हुई कि हमने जीएसटी को कैसे कार्यान्वित किया… वह भी ऐसा करने की योजना बना रहे है, इसलिए इस पर लम्बी चर्चा हुई।’’
गौरतलब है कि जीएसटी भारत में एक जुलाई 2017 को लागू हुई थी। दोनों नेता गंगा – वोल्गा वार्ता शुरू करने के लिए भी राजी हुए।


Download Android App
Download iOS App



