नई दिल्ली : पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के जानबूझकर का कर्ज न चुकाने वाले (विल्फुल डिफाल्टर) बड़े कर्जदारों पर बकाया मई अंत तक बढ़कर 15,490 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। यह इससे पिछले महीने की तुलना में दो प्रतिशत अधिक है। इसमें वे कर्जदार शामिल हैं जिनपर बैंक का बकाया 25 लाख रुपये या उससे अधिक का है। सार्वजनिक क्षेत्र के पीएनबी के आंकड़ों में उन जानबूझकर कर्ज न चुकाने वालों का आंकड़ा शामिल है, जो क्षमता होने के बावजूद अपना कर्ज नहीं चुका रहे हैं।
आंकड़ों के अनुसार इस साल 30 अप्रैल के अंत तक इन कर्जदारों पर 15,199.57 करोड़ रुपये का बकाया था। मार्च , 2018 को समाप्त वित्त वर्ष में बैंक के बही खाते में बड़े कर्जदारों की बकाया राशि 15,171.91 करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष 2017-18 में पीएनबी का एकल शुद्ध घाटा 12,282.82 करोड़ रुपये था। इससे पिछले वित्त वर्ष में बैंक ने 1,324.80 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



