नई दिल्ली : नीरव मोदी घोटाले से जूझ रहे सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने आभूषण डिजाइनर नीरव मोदी की कंपनी ‘फायरस्टार डायमंड’ की दिवाला प्रक्रिया में हिस्सा लेने की योजना बनाई है। उल्लेखनीय है कि नीरव मोदी और उसकी कंपनियों पर पीएनबी के साथ 13,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। सूत्रों ने बताया कि बैंक अपने फंसे कर्ज की वसूली के लिये हर संभव विकल्प को तलाश रहा है। इसी कड़ी में बैंक ने फायरस्टार डायमंड इंक की दिवाला प्रक्रिया में शामिल होने की भी योजना बनाई है।
सूत्रों का कहना है कि इस मामले को आगे बढ़ाने के लिये बैंक कानूनी विशेषज्ञ की सेवायें लेने की प्रक्रिया में है। इस बारे में जल्द ही निर्णय ले लिया जायेगा। इस बारे में पीएनबी से जब बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार किया। नीरव मोदी के स्वामित्व वाली कंपनी फायरस्टार डायमंड ने पिछले महीने न्यूयार्क की एक अदालत में दिवाला प्रक्रिया के लिये आवेदन किया है।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अखबार।


Download Android App
Download iOS App



