मियामी : रोजर फेडरर 21वां ग्रैंडस्लैम खिताब हासिल करने की कोशिश के लिये फ्रेंच ओपन में नहीं खेलेंगे। इस 36 वर्षीय स्विस खिलाड़ी ने कहा कि वह क्ले कोर्ट सत्र में नहीं खेलेंगे। फेडरर ने मियामी मास्टर्स के दूसरे दौर में आस्ट्रेलियाई क्वालीफायर थानासी कोकिनाकिस से हारने के बाद इस फैसले की पुष्टि की। इस हार से वह अपनी विश्व रैंकिंग में पहला स्थान गंवा देंगे। रोजर फेडरर ने कहा, ‘‘मैंने क्ले सत्र में नहीं खेलने का फैसला किया है।’’
यह लगातार दूसरा साल है जब फेडरर ने क्ले कोर्ट पर नहीं खेलने का निर्णय किया है। पिछले साल उन्होंने इंडियन वेल्स और मियामी में लगातार टूर्नामेंट जीतने के बाद ब्रेक लिया था और उन्होंने जून के मध्य में स्टुटगार्ट में घसियाले कोर्ट पर वापसी की थी। वह इसमें पहले मैच में हार गये थे लेकिन इसके बाद उन्होंने हाले और विम्बलडन खिताब जीता था।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



