नई दिल्ली : घोटाले में फंसे पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के जानबूझकर कर्ज नहीं लौटाने वाले बड़े कर्जदारों की राशि में बढ़ोतरी हुई है। बैंक के 25 लाख रुपये और उससे ऊपर के जानबूझकर कर्ज नहीं लौटाने वालों की राशि में जनवरी को समाप्त केवल आठ महीने में करीब 23 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। पीएनबी के आंकड़े के अनुसार बैंक से 25 लाख रुपये से अधिक का कर्ज ले चुके कर्जदारों पर 31 जनवरी 2018 तक कुल 14,593.16 करोड़ रुपये बकाया था।
बैंक ने इस प्रकार का आंकड़ा जून 2017 से देना शुरू किया। उस समय उसका सकल कर्ज बकाया 11,879.74 करोड़ रुपये था। इन आठ महीनों में राशि में 22.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई। बैंक ने 11,400 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का खुलासा किया है। इसमें कथित रूप से जौहरी नीरव मोदी तथा एसोसिएट कंपनियां शामिल हैं। धोखाधड़ी मोदी से संबद्ध कंपनियों को फर्जी गारंटी पत्र (लेटर आफ अंडरटेकिंग) जारी करने से जुड़़ा है ताकि वे भारतीय बैंक की अंतरराष्ट्रीय शाखाओं से कर्ज ले सके। यह काम बैंक अधिकारियों के साथ मिलकर किया गया।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



