पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और राजनेता इमरान खान ने 68 साल की उम्र में बीते रविवार को तीसरी शादी कर ली। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख इमरान खान ने बुशरा मनेका से निकाह किया। इमरान और बुशरा की शादी की खबरें पहले भी मीडिया में आई थीं, लेकिन इमरान खान ने इन खबरों का खंडन कर दिया था। लेकिन इस बार इमरान खान की तीसरी शादी की पुष्टि उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीके इंसाफ ने कर दी है।
पीटीआई के प्रवक्ता फवाद चौधरी ने कहा, बुशरा मनेका के लाहौर स्थित घर पर विवाह समारोह आयोजित किया गया था।’ चौधरी ने कहा, ‘‘निकाह दो दिलों और दो आत्माओं का मेल है जो निकाह के पाक दिन पर मिल रहे हैं। मैं इमरान खान को खुश और उम्दा वैवाहिक जीवन की दुआ देता हूं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘कुछ दिनों में बेहद सादे तरीके से वलीमा भी होगा।’’ जानकारी के मुताबिक इस शादी समारोह में नजदीकी रिश्तेदारों को ही न्योता दिया गया था।
कौन है बुशरा मनेका?
बुशरा मनेका एक आध्यात्मिक गुरू हैं। बुशरा मनेका पाकिस्तान के पंजाब के पाकपट्टन जिले के बुशरा बीबी के लिए भी प्रसिद्ध हैं। उन्होंने लाहौर के एचिसन कॉलेज से स्नातक की उपाधि प्राप्त की है। उन्होंने इससे पहले खवार फरीद मनेका से शादी की थी, जो इस्लामाबाद में सीनियर कस्टम ऑफिसर थे।
बुशरा कुछ साल पहले ही खवार फरीद मनेका से अलग हो चुकी हैं। वह मूल रूप से दक्षिणी पंजाब से हैं। बुशरा के 5 बच्चे हैं, जिनमें 2 बेटे और 3 बेटियां शामिल हैं। बुशरा मनेका ‘पिंकी’ के रूप में भी प्रसिद्ध हैं।
पहले भी कर चुके हैं इमरान दो शादी
इमरान की पहली पत्नी पाकिस्तानी-ब्रिटिश पत्रकार जेमिमा गोल्डस्मिथ थीं। उनसे दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी के दो बेटे हैं। उनकी यह शादी 9 साल तक चली।
इसके बाद इमरान ने 42 वर्षीया रेहम खान से पिछले साल जनवरी में शादी की थी और उसी साल अक्टूबर में दोनों का तलाक हो गया। टीवी पत्रकार रेहम के साथ इमरान खान की शादी महज 10 महीने में ही टूट गई।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App









