पंजाब नेशनल बैंक का दूसरी तिमाही में मुनाफा मामूली बढ़ा

Summary :

NULL

चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) का शुद्ध लाभ मामूली रूप से 2.2 प्रतिशत बढ़कर 561 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल जुलाई-सितंबर में बैंक का शुद्ध लाभ 549 करोड़ रुपये रहा था। वित्त वर्ष 2017-18 की सितंबर तिमाही में पीएनबी की कुल आय बढ़कर 14,203.31 करोड़ रुपये हो गई। इसके मुकाबले पिछले वर्ष इसी तिमाही में आय 13,638.64 करोड़ रुपये रही थी।

समीक्षाधीन अवधि में बैंक में परिचालन मुनाफा 20 प्रतिशत बढ़कर 3,279 करोड़ रुपये रहा। पिछले विथ वर्ष में इसी तिमाही में यह आंकड़ 2,732 करोड़ रुपये रहा था। चालू विथ वर्ष की सितंबर तिमाही में बैंक का सकल एनपीए 13.31 प्रतिशत और शुद्ध एनपीए 8.44 प्रतिशत रहा।

Desk Team