Raghav Chadha Net Worth: इन दिनों सोशल मीडिया पर आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला न सिर्फ उनके काम की तारीफ करती नजर आ रही है, बल्कि उन्हें “हैंडसम” भी कह देती है। खास बात यह है कि इस वीडियो पर बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और खुद राघव चड्ढा ने भी मजेदार अंदाज में प्रतिक्रिया दी है, जिससे वीडियो और ज्यादा चर्चा में आ गया। वहीं इस बीच लोग अब ये जानने के लिए भी उत्सुक हैं की राघव चड्ढा की नेट वर्थ कितनी है।
कैसे शुरू हुआ यह वायरल वीडियो?
इस वीडियो को इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर पीयूष त्रिपाठी ने शेयर किया है। वीडियो में वह एयरपोर्ट पर बने ‘उड़ान यात्री कैफे’को दिखाते हैं। इस कैफे की खास बात यह है कि यहां यात्रियों को बहुत ही सस्ते दामों पर खाना मिल रहा है। पीयूष बताते हैं कि यहां 20 रुपये में समोसा और 10 रुपये में पानी मिल रहा है, जो आम लोगों के लिए बड़ी राहत है।

“ये बदलाव किसकी वजह से हुआ?”
वीडियो में पीयूष अपनी पार्टनर से पूछते हैं कि एयरपोर्ट पर इतना सस्ता खाना आखिर किसकी वजह से मिल रहा है। इस पर जवाब मिलता है – राघव चड्ढा। इसके बाद जब वह मजाकिया अंदाज में पूछते हैं कि “राघव चड्ढा कैसे लगते हैं?”, तो महिला हंसते हुए कहती है – “हैंडसम”। यही पल सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा पसंद किया गया।
Raghav Chadha Family: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का रिएक्शन
इस वायरल वीडियो पर परिणीति चोपड़ा ने कमेंट करते हुए सिर्फ एक शब्द लिखा – “Agree”। उनका यह कमेंट आते ही चर्चा का विषय बन गया। वहीं राघव चड्ढा ने भी हल्के-फुल्के अंदाज में प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “उम्मीद है आपने समोसा एंजॉय किया होगा।”इन दोनों की प्रतिक्रियाओं के बाद वीडियो और तेजी से वायरल हो गया।
एयरपोर्ट के महंगे खाने के खिलाफ उठाई थी आवाज
राघव चड्ढा ने संसद में कई बार आम जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया है। उन्होंने महंगाई, डिलीवरी बॉय की समस्याओं और आम नागरिकों की परेशानियों पर खुलकर बात की है। इसी क्रम में उन्होंने एयरपोर्ट पर मिलने वाले महंगे खाने-पीने को लेकर भी सवाल उठाए थे। उनके प्रयासों के बाद ही एयरपोर्ट पर ‘उड़ान यात्री कैफे’ की शुरुआत हुई, जहां अब यात्रियों को सस्ते दामों पर भोजन मिल रहा है।

Raghav Chadha Net Worth: कौन हैं राघव चड्ढा?
राघव चड्ढा एक चार्टर्ड अकाउंटेंट और आम आदमी पार्टी के प्रमुख नेता हैं। वह पंजाब से राज्यसभा के सबसे युवा सांसदों में से एक हैं। साल 2025 तक उनकी कुल संपत्ति लगभग 50 लाख रुपये बताई जाती है। उनके पास (Raghav Chadha Car Collection) मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर है, विशेष रूप से 2019 या 2009 मॉडल, जिसकी कीमत लगभग ₹13 लाख है।
Raghav Chadha Career: निजी जीवन और राजनीतिक सफर
राघव चड्ढा का जन्म 11 नवंबर 1988 को नई दिल्ली में हुआ था। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़ाई की और चार्टर्ड अकाउंटेंट के रूप में काम किया। आम आदमी पार्टी से जुड़ने के बाद उन्होंने पार्टी के प्रवक्ता और कोषाध्यक्ष के रूप में अहम भूमिका निभाई। सितंबर 2023 में उन्होंने अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा से शादी की।
सादगी और काम से बनी पहचान
राघव चड्ढा की पहचान एक ऐसे नेता के रूप में है जो दिखावे से दूर रहकर जनहित के मुद्दों पर काम करते हैं। एयरपोर्ट पर सस्ते खाने की सुविधा इसका ताजा उदाहरण है, जिसकी वजह से आज सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ हो रही है।
यह भी पढ़ें: भारतीय शेयर बाजार में तेजी, Sensex में 300 अंक का उछाल, फार्मा सेक्टर बना रॉकेट!


Download Android App
Download iOS App




