नई दिल्ली : कुछ ऐसे खण्ड के शताब्दी ट्रेनों के किराये में जल्द कमी लाई जा सकती है, जिनमें यात्रियों की संख्या काफी कम है। रेलवे का लक्ष्य इसके जरिये संसाधनों का अधिकतम इस्तेमाल करना है। सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 25 ऐसी शताब्दी ट्रेनों को चिह्नित किया गया है, जिनमें इस योजना को लागू किया जा सकता है। एक अधिकारी ने बताया, ‘‘भारतीय रेलवे इससे जुड़े प्रस्ताव पर सक्रियता से काम कर रहा है।’
पिछले साल दो मार्गों पर इस योजना को प्रायोगिक तौर पर शुरू किया गया था, जिसकी सफलता से इस पहल को काफी बल मिला है। उन्होंने बताया कि प्रायोगिक तौर पर जिन दो खण्डों में इसे लागू किया गया है, उनमें से एक में आय में 17 फीसदी का इजाफा हुआ है और 63 प्रतिशत अधिक यात्रियों ने बुकिंग करायी है। इस कदम पर ऐसे समय में विचार किया जा रहा है जब ‘फ्लेक्सी-फेयर’ की योजना को लेकर रेलवे आलोचना का सामना कर रहा है।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



