रिजर्व बैंक ने रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) की सुविधा कल से 24 घंटे यानी हर वक्त उपलब्ध कराने का ऐलान किया है। यह सेवा आज रात से 12.30 बजे ग्राहकों के लिए चौबिसों घंटों उपलब्ध रहेगी। आप कभी भी और किसी भी वक्त आरटीजीएस के जरिए पैसे ट्रांसफर कर सकेंगे। यह सर्विस सातों दिन काम करेगी।
RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास का कहना है कि कोरोना काल में ऑनलाइन ट्रांजैक्शन में काफी तेजी आई है इसी के मद्देनजर भारतीय रिजर्व बैंक ने यह अहम फैसला लिया है। इस सुविधा के चालू होते ही इंडिया उन चुनिंदा देशों में शामिल हो जाएगा जहां यह सुविधा दिन-रात काम करती है।
आरटीजीएस सर्विस का फूल फार्म रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट सिस्टम यानी कि Real Time Gross Settlement है, जिसके तहत बड़े पैमाने में पैसे भेजने का काम किया जाता है। ये सुविधा रिर्जव बैंक ऑफ इंडिया ने अपने ग्राहकों के लिए साल मार्च 2004 में शुरू की थी। ये सर्विस केवल तीन बैंकों के साथ शुरू की गई थी और इस सर्विस से 237 बैंक जुड़े हुए हैं।
आरटीजीएस से असीमित पैसे का लेनदेन हो सकता है यह सुविधा उन लोगों को प्रदान की गई है, जो कम समय में ही एक बड़े पैमाने में एक बैंक से दूसरे बैंक में पैसे भेजना चाहते हैं। इस सर्विस से आप अपने खाते से असीमित पैसे का लेनदेन कर सकते हैं । आरटीजीएस करने के दो तरीके हैं, एक तो आप ऑफलाइन तरीके से आरटीजीएस कर सकते है और दूसरा आप ऑनलाइन तरीके से भी इस सर्विस का उपयोग कर सकते हैं।
ऑनलाइन तरीके से आरटीजीएस करने के लिए आप इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल करना होता है। जबकि ऑफलाइन के माध्यम से पैसे भेजने के लिए आप सबसे पहले बैंक जाकर वहां से आरटीजीएस का फार्म भरना होता है।
अभी तक RTGS की सर्विस मंडे से लेकर फ्राइडे तक सुबह 10 बजे से शाम 4.30 तक ही थी, जबकि शनिवार को सर्विस सुबह 10 बजे से दिन के दो बजे तक थी लेकिन आज के बाद से ये सर्विस 24 घंटे और सातों दिनों के लिए हो गई है। इस प्रक्रिया में ट्रांसक्शन्स को बहुत ही गोपनीय रखा जाता है और पैसे का ट्रांसफर मात्र आधे घंटे में ही हो जाता है।


Download Android App
Download iOS App



