राजस्थान : माकपा और अन्य संगठन किसान आंदोलन के समर्थन में सोमवार को करेंगे प्रदर्शन

Summary :

राजस्थान में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) एवं अन्य संगठन देश में किसान आंदोलन के समर्थन एवं केंद्र सरकार के खिलाफ सोमवार को संयुक्त रुप से धरना एवं प्रदर्शन करेंगे।

केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदेालन का समर्थन कई दलों से मिल रहा है। राजस्थान में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) एवं अन्य संगठन देश में किसान आंदोलन के समर्थन एवं केंद्र सरकार के खिलाफ सोमवार को संयुक्त रुप से धरना एवं प्रदर्शन करेंगे। 
माकपा की जिला सचिव सुमित्रा चोपड़ ने आज बताया कि जयपुर में वामदलों सहित अनके ट्रेड यूनियनों, महिला एवं जन संगठनों की तरफ से कलेक्ट्रेट पर संयुक्त प्रदर्शन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि जिला कलेक्टर जयपुर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नाम का ज्ञापन सौंपा जायेगा और मांग की जायेगी की केंद्र सरकार अविलम्ब किसान-मजदूर एवं आम जनता विरोधी काले कृषि कानून वापिस ले। 
उन्होंने बताया कि सोमवार को पूर्वाह्न ज्ञारह बजे खासाकोठी चौराहे पर प्रदर्शनकारी एकत्रित होंगे और वहां से रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे, जहां सभा होगी एवं ज्ञापन सौंपा जायेगा।

आसमान से आज रात को होगी उल्का पिंडो की बौछार, भारत के हर हिस्से में देखा जा सकेगा यह खूबसूरत नजारा

Desk Team