मुंबई : विदेशी ब्रोकरेज कंपनी बैंक आफ अमेरिका मेरिल लिंच (बोफा एमएल) ने सोमवार को कहा कि रिजर्व बैंक अगली मौद्रिक नीति समीक्षा में नीतिगत दर में 0.25 प्रतिशत की और कटौती कर सकता है। केंद्रीय बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास के सप्ताहांत भाषण से यह संकेत मिलता है। उनके संबोधन में आर्थिक वृद्धि में तेजी लाने पर जोर था।
सप्ताहांत वाशिंगटन में अंतर्राष्ट्रीय मुद्राकोष की सालाना बैठक में दास ने मुद्रास्फीति की प्रवृत्ति लक्ष्य से नीचे रहने के साथ आर्थिक वृद्धि में तेजी पर लाने की जरूरत पर जोर दिया था। बोफा एमएल ने एक नोट में कहा कि हम अब उम्मीद करते हैं कि मौद्रिक नीति समिति सात जून को नीतिगत दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती कर 5.75 प्रतिशत कर सकती है।
अगर ऐसा होता है, यह लगातार तीसरा मौका होगा नीतिगत दर यानी रेपो में कुल मिलाकर 0.75 प्रतिशत की बड़ी कटौती होगी। अगली द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा सात जून को होगी। इससे पहले, ब्रोकरेज कंपनी ने कहा कि रिजर्व बैंक जून या अगस्त में मौद्रिक नीति समीक्षा में कटौती कर सकती है। यह कटौती बारिश की स्थिति पर निर्भर करेगी।


Download Android App
Download iOS App



