भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक बुधवार से शुरू हो रही है और बैठक में लिए जाने वाले फैसले की घोषणा 9 अक्टूबर को होगी। सरकार द्वारा समिति में तीन बाहरी सदस्यों की रिक्तियो की पूर्ति करने के बाद केंद्रीय बैक ने मंगलवार को मौद्रिक समीक्षा बैठक की घोषणा की।
आरबीआई ने एक बयान में कहा, मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की अगली बैठक सात अक्टूबर से नौ अक्टूबर के दौरान होगी। सरकार ने सोमवार को आशिमा गोयल, जयंत आर वर्मा और शशांक भिडे को समिति के सदस्यों के तौर पर नियुक्त किया है।
आशिमा गोयल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आर्थिक सलाहकार समिति की सदस्य हैं और जयंत वर्मा भारतीय पबंधन संस्थान, अहमदाबाद में वित्त एवं अकाउंटिंग के प्रोफेसर हैं। वहीं, शशांक भिडे नेशनल काउंसिल फॉर अप्लायड इकॉनोमिक रिसर्च में वरिष्ठ सलाहकार हैं। एमपीसी की बैठक 29 सितंबर से एक अक्टूबर के दौरान होने वाली थी, मगर समिति की रिक्तियों को लेकर बैठक टल गई थी, जिसके बाद ये नियुक्तियां हुई हैं।


Download Android App
Download iOS App



