भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा रेग्युलेटेड बाजारों में कोरोना महामारी से पहले वाले टाइम टेबल को बहाल कर दिया गया है। यानी RBI जिन बाज़ारों को रेग्युलेट करता है उनमे आज से (18/4/2022) ट्रेडिंग के लिए एक घंटे का अतिरिक्त समय मिलेगा। RBI की नई गाइडलाइंस के मुताबिक, 18 अप्रैल, 2022 से फॉरेन करेंसी (FCY),/ फॉरेन डिराइवेटिव्स सहित इंडियन रुपये (INR) ट्रे़ड्स, रेपो इन कॉपोरेट बॉन्ड्स इत्यादि की ट्रेडिंग 9:00 बजे शुरू होगी।
कोरोना से पहले का टाइम टेबल बहाल
कोरोना संक्रमण के चलते आरबीआई रेगुलेटेड मार्केट्स 10:00 बजे शुरू होती थी, जबकि महामारी से पहले इन मार्केट्स के शुरू होने का समय 9:00 बजे था। कोरोना के बेहतर होते हालातों को देखते हुए आरबीआई ने मार्केट्स को अपने पुराने टाइम टेबल यानी 9:00 बजे से बहाल कर दिया है।

RBI की नई गाइडलाइंस
RBI ने अपनी गाइडलाइंस में कहा कि कोरोना के कारण लगाए प्रतिबंधों में ढील के बाद महामारी पूर्व समय 9:00 बजे को बहाल किया जा रहा है। मार्किट का नया टाइम टेबल आज यानी 18 अप्रैल, सोमवार से लागू हो गया है। नए टाइम टेबल के अनुसार से अब कारोबार सुबह 10 बजे के स्थान पर 9 बजे से ही शुरू होगा और 3.30 बजे तक जारी रहेगा। RBI के बाजार के समय में 30 मिनट की वृद्धि की है।
7 अप्रैल 2022 को बदला गया था समय
आपको बता दें कि कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए आरबीआई द्वारा रेग्युलेटेड बाजारों के खुलने का समय 7 अप्रैल 2022 को बदल दिया गया था। तब कोविड-19 की वजह से पैदा हुई परिस्थितियों को देखते हुए ट्रेडिंग का वक्त घटा दिया गया था।


Download Android App
Download iOS App



