रणबीर कपूर अपनी शादी के
दो दिन बाद ही काम पर लौट आए हैं। एक्टर ने 14 अप्रैल को आलिया भट्ट के साथ अपने बांद्रा
स्थित घर वास्तु में इंटिमेट वेडिंग की थी। आलिया और रणबीर ने लगभग 5 सालों तक एक-
दूसरे को डेट करने के बाद फाइनली शादी कर ली है। दोनों ने अपने करीबियों के
मौजूदगी में एक- दूसरे का साथ जिंदगी भर निभाने की कस्में खाई हैं।
वहीं अब शादी की सभी
रस्मों के बाद एक्टर रणबीर सिंह वापस अपने काम पर लौट आए है। जैसे ही पैपराजी की
नजरें रणबीर पर पड़ी वैसे ही वो लोग उनकी तस्वीरें क्लिक करने और उन्हें
शुभकामनाएँ भेजने के लिए दौड़ पड़े। जिसका वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है।
रणबीर कपूर का काम पर लौटने
का वीडियो एक पैपराजी अकाउंट से शेयर किया गया है। पैपराजी ने रणबीर को अंधेरी में
अपनी कार से बाहर निकलते हुए फिल्माया। उन्होंने नीले रंग की प्लेड शर्ट और बेज
रंग की पैंट पहनी पहन रखी है। रणबीर ने सिर पर ब्लैक कैप और मास्क भी लगा रखा है।
एक्टर को देखते हुए
पैपराजी उनका नाम चिल्लाने लगते है और साथ ही उन्हें कैमरे के लिए पोज करने को भी
बोलते है साथ ही एक फोटोग्राफर उन्हें ‘शादी मुबारक‘ की मुबारकबाद भी देता है। जिस पर रणबीर पीछे मुड़कर उन्हें विक्ट्री
साइन और थम्स अप दिखाते हुए बिना कुछ बोले आगे बिल्डिंग के अंदर चले जाते हैं।
बता दें कि कपल ने इंटीमेट
वेडिंग के बाद 16 अप्रैल को अपने बी टाउन के फ्रेंड्स के लिए स्पेशल रिसेप्शन
पार्टी होस्ट की थी। आलिया और रणबीर के पोस्ट वेडिंग बैश में बी टाउन की कई बड़ी
शख्सियत शामिल हुईं थी। इस लिस्ट में शाहरुख खान, गौरी खान, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन
कपूर, करण जौहर, करिश्मा कपूर, अयान मुखर्जी जैसे स्टार्स शामिल हैं।


Download Android App
Download iOS App






