आरबीआई आयोजित करेगा वित्तीय साक्षरता सप्ताह

Summary :

NULL

लखनऊ : भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) वित्तीय साक्षरता जागरूकता बढाने के उद्देश्य से पांच जून से नौ जून के बीच देश भर में विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगा। आरबीआई के लखनऊ मण्डल के सहायक महाप्रबंधक आर के पाण्डेय ने आज यहां बताया कि कार्यक्रम में आम आदमी के नजरिये से केवाईसी, रिण अनुशासन का बरतने, शिकायत निवारण और डिजिटल लेनदेन की ओर बढने जैसे विषयों का चयन किया गया है।श्री पाण्डेय ने कहा कि महतवपूर्ण विषयों पर जागरूकता बढाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। वित्तीय साक्षरता सप्ताह की शुरूआत गत वर्ष शुरू किया गया था। पहले वर्ष में प्रत्येक राज्य ने अलग-अलग सप्ताह को वित्तीय साक्षरता सप्ताह के रूप में मनाया गया था। चालू वर्ष से हर साल देश में एक साथ पांच जून से नौ जून तक विशेष वित्तीय साक्षरता सप्ताह मनाया जायेगा।

उन्होंने बताया कि वित्तीय साक्षरता, वित्तीय समृद्धि की ओर पहला कदम है। वित्तीय साक्षरता मांग पक्ष की बाधाओं को दूर करने में सहायता करती है क्योंकि यह ग्राहकों को जागरूक बनाती है और उन्हें बेहतर वित्तीय निर्णय लेने में सक्षम बनाती है। आरबीआई वित्तीय जागरूकता प्रयासों पर ध्यान केन्द्रित करने के लिए बैंकों ने वित्तीय जागरूकता केन्द्रों की स्थापना की है। बैंकों की ग्रामीण शाखायें भी जागरूकता फैलाने के लिए कार्यक्रमों को आयोजन करती हैं ।

– (वार्ता)

Desk Team