नयी दिल्ली : लक्जरी वाहन बनाने वाली कंपनी जगुआर लैंड रोवर इंडिया ने उत्तर भारत में अपनी पकड़ मजबूत बनाने के साथ ही ग्राहकों को सुगमता से बेहतर सेवायें उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अपने नेटवर्क का विस्तार करते हुये आज दिल्ली एनसीआर में चौथे डीलरशिप की शुरूआत की है। कंपनी के प्रबंध निदेशक रोहित सूरी ने दिल्ली के मोती नगर क्षेत्र में स्थिति एएमपी मोटर्स डीलरशिप की शुरूआत की।
उन्होंने कहा कि देश में उनकी कंपनी का यह 25वां शो रूम है जो अब तक सबसे बड़ा शोरूम भी है। इसमें एक साथ 16 कारें प्रदर्शित की गयी है। उन्होंने कहा कि यहां ग्राहकों को बेहतर सेल्स एवं सर्विस देने पर विशेष जोर दिया गया है। सर्विस के लिए अलग से व्यवस्था की गयी है जहां जगुआर लैंड रोवर के लिए हर तरह की सेवायें उपलब्ध है। इसके साथ ही इसमें कंपनी के पुराने वाहनों की बिक्री का कारोबार भी शुरू किया गया है।


Download Android App
Download iOS App





