रिलायंस जनरल इंश्योरेंस को आईपीओ लाने की अनुमति

Summary :

NULL

नई दिल्ली : साधारण बीमा क्षेत्र की रिलायंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी को बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) से आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने की अनुमति मिल गई है। इस आईपीओ के तहत कंपनी 1.67 करोड़ से अधिक नए शेयर जारी करेगी। साथ ही 5.03 करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश करेगी।

कंपनी के बयान के मुताबिक इस आईपीओ से मिली राशि का उपयोग कंपनी अपनी वित्य हालत को सुधारने और भविष्य की पूंजी जरुरतों को पूरा करने के लिए करेगी। कंपनी ने अक्तूबर में इस संबंध में सेबी के पास मसौदा दस्तावेज जमा किया था। किसी भी कंपनी के आईपीओ लाने के लिए सेबी से अनुमति लेना आवश्यक है।

Desk Team