वोडाफोन आइडिया और एयरटेल के साथ-साथ रिलायंस जियो ने भी मोबाइल सेवाओं की बढ़ी हुई दरों की रविवार को घोषणा की। जियो की नयी दरें छह दिसंबर से प्रभावी होंगी और 40 प्रतिशत तक महंगी होंगी।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि वह उपभोक्ता-प्रथम के अपने सिद्धांतों पर टिकी हुई है। कंपनी ने दावा किया है कि वह इस कारण शुल्क 40 प्रतिशत तक बढ़ाने के साथ 300 प्रतिशत तक अधिक फायदे भी देगी।
कंपनी ने कहा कि वह भारतीय दूरसंचार उद्योग को टिकाउ बनाने रखने के लिये सभी आवश्यक कदम उठाएगी।
उसने कहा कि वह दूरसंचार सेवाओं के शुल्क में संशोधन को लेकर सरकार के साथ परामर्श प्रक्रिया में सहयोग करते रहेगी।
रिलायंस जियो ने वोडाफोन आइडिया और एयरटेल के द्वारा बढ़ी दरों की घोषणा के बाद बयान जारी किया।
वोडाफोन आइडिया ने मोबाइल सेवाओं को 42 प्रतिशत तक और एयरटेल ने 50.10 प्रतिशत तक महंगी की है। इन दोनों कंपनियों की संशोधित दरें तीन दिसंबर से प्रभावी होंगी।


Download Android App
Download iOS App



