पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से दो मजदूरों की मौत और कई मजदूर घायल

Summary :

झुलसे मजदूरो को उपचार के लिये चिकित्सालय मे भर्ती कराया गया है, जहां एक मजदूर की उपचार के दौरान मौत हो गई ।

सहारनपुर : उतर प्रदेश में सहारनपुर जिले के देहात कोतवाली थानाक्षेत्र में पुवारका ब्लाक स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में सदिग्ध परिस्थिति में आग लग जाने से दो मजदूरों की मौत हो गयी और कई अन्य मजदूर झुलस गये। पुलिस अधीक्षक (शहर)विनीत भटनागर ने बताया कि थाना सदर बाजार में चन्द्रनगर निवासी लवली सिह की पटाखा फेक्ट्री में दोपहर दो बजे संदिग्ध परिस्थिति मे आग लग गई।छह मजदूर भभकती आग की चपेट मे आकर झुलस गये । 
पुलिस के अनुसार दमकल गाड़ियो ने बड़ी मुश्किल से घण्टों बाद आग को शांत किया । झुलसे मजदूरो को उपचार के लिये चिकित्सालय मे भर्ती कराया गया है, जहां एक मजदूर की उपचार के दौरान मौत हो गई । देर शाम आग बुझने के बाद फैक्ट्री के मलबे से एक मानव कंकाल जली अवस्था मे मिला है यह कंकाल किस मजदूर का है इसकी जांच की जा रही है। 
भटनागर ने बताया कि पुलिस ओर दमकल विभाग ने आग को बुझाने का काम शुरू करते हुए आग से घिरे आधा दर्जन लोगो को बाहर निकाला और उन्हें उपचार के लिये अस्पताल पहुचाया। घायल मजदूरों में दो की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे में मरने वाले मजदूरों की संख्या अभी तक दो तक पहुच गई है । पुलिस आग लगने के कारणो की भी जांच कर रही है। 

Desk Team