नई दिल्ली : दक्षिण कोरिया की वाहन कंपनी हुंदै की लोकप्रिय हैचबैक कार सैंट्रो की भारतीय बाजार में वापसी हो गई है। कंपनी भारतीय बाजार में अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी हुंदै मोटर इंडिया लि. (एचएमआईएल) के जरिये परिचालन करती है। कंपनी ने पुराने सैंट्रो मॉडल को दिसंबर, 2014 में बंद कर दिया था। नई कार में चार सिलेंडर का 1.1 लीटर का पेट्रोल इंजन लगा है। यह कार आटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन (एएमटी) और फैक्टरी फिटेड सीएनजी विकल्प के साथ पेश की गई है।
एचएमआईएल के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी वाई के कू ने कहा कि नई सैंट्रो हुंदै के इन इंडिया सिद्धान्त का सही उदाहरण है। एंट्री लेवल कारों के सेगमेंट में नई सैंट्रो का इंटीरियर सबसे बेहतर माना जा रहा है। रेनॉ क्विड और न्यू दैटसन गो की तरह इसके टॉप वैरियंट में भी 7 इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है। एंड्रायड ऑटो और एपल कार प्ले से लैस इंफोटेनमेंट सिस्टम देकर इसके इंटीरियर को और रिच कर दिया गया है। इसके नए फीचर्स में से एक इसका रीयर एयर कंडिशनर इस सेंगमेंट की कारों में इसे खास बनाता है।
सेफ्टी फीचर्स : सेफ्टी के मामले में कार में फीचर्स बेहतर हैं। एबीएस और सिंगल एयरबैग स्टैंडर्ड इसे इस सेंगमेंट की कारों में खास बनाता है। इस सेंगमेंट में केवल मारुति की सेलेरियो में ही ड्राइवर के लिए एयरबैग दिए गए हैं। नई सैंट्रों में पार्किंग सेंसर्स, आवाज की पहचान तथा इको कोटिंग प्रौद्योगिकी शामिल है।
दमदार माइलेज होगी : मैन्युअल गियरबॉक्स वाली नई सेंट्रो 20.3 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगी। कार में 14 इंच के स्टील व्हील होंगे।


Download Android App
Download iOS App



