Rupee vs Dollar: रूपये में आई तेजी, डॉलर के मुकाबले 6 पैसे चढ़ा

Summary :

Rupee vs Dollar: घरेलू शेयर बाजारों में मजबूती के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे बढ़कर 83.30 पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 83.37 पर खुला। बाद के कारोबार में यह 83.30 के स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से छह पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले आठ पैसे बढ़कर 83.36 पर बंद हुआ था। शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 83.30 पर पहुंचा अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 83.37 पर खुला…

Rupee vs Dollar: घरेलू शेयर बाजारों में मजबूती के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे बढ़कर 83.30 पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 83.37 पर खुला। बाद के कारोबार में यह 83.30 के स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से छह पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले आठ पैसे बढ़कर 83.36 पर बंद हुआ था।

  • शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 83.30 पर पहुंचा
  • अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 83.37 पर खुला

करोड़ों के बेके शेयर

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत बढ़कर 106.09 पर था। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.41 प्रतिशत बढ़कर 87.36 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 2,915.23 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

नोट – इस खबर में दी गयी जानकारी निवेश के लिए सलाह नहीं है। ये सिर्फ मार्किट के ट्रेंड और एक्सपर्ट्स के बारे में दी गयी जानकारी है। कृपया निवेश से पहले अपनी सूझबूझ और समझदारी का इस्तेमाल जरूर करें। इसमें प्रकाशित सामग्री की जिम्मेदारी संस्थान की नहीं है। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News